{"_id":"68014ed495bc5ef0db07a787","slug":"children-between-10-and-16-years-of-age-will-be-given-diphtheria-vaccine-mau-news-c-295-1-svns1028-126752-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 10 से 16 साल के बच्चों को लगेगा गलाघोंटू का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 10 से 16 साल के बच्चों को लगेगा गलाघोंटू का टीका
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की जनपद स्तरीय जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीकाकरण में लगे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी और सभी डॉक्टर अपने कार्यों के दायित्वों को समझें ईमानदारी से कार्य करें तभी अपने जनपद का प्रदेश में बेहतर लेवल का प्रमाण मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए जारी कार्ड को अभिभावक सुरक्षित रखें। जिससे समय-समय पर कार्ड के माध्यम से नियमित टीकाकरण किया जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विकास खंडों की प्रगति खराब है, उन विकास खंड से संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एवं विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान छूट बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने के लिए विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 अप्रैल से 10 मई के मध्य चलाया जाएगा। जिसमें विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने के साथ डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के बढ़ते हुए केसों के लिए अभियान संचालित कर 10 वर्ष 16 वर्ष की आयु के बच्चों को डिप्थीरिया कंटेनिंग वैक्सीन लगाया जाएगा। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।