फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Childbirth in ambulance, mother child safe

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Childbirth in ambulance, mother child safe
मऊ। नगर के दशई पोखरा में गर्भवती को लेने गई 108 एंबुलेंस में बुधवार को प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के ईएमई शौपनील सौरभ ने बताया कि बुधवार की शाम नगर के दशई पोखरा निवासी चिंटू ने अपनी पत्नी सरिता के प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस पायलट अनिल कुमार दुबे तथा ईएमटी हरिकेश राजभर दशई पोखरा पहुंचे। प्रसूता को महिला अस्पताल पहुंचाने के लिए वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान आजमगढ़ मोड़ पहुंचते ही प्रसूता को तेज दर्द होने पर 108 एंबुलेंस को साइड में खड़ी कर एंबुलेंस की टीम ने सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रोग्राम मैनेजर शालिन सिंह ने बताया कि जज्जा बच्चा सुरक्षित हैं। दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों ने एंबुलेंस पायलट तथा ईएनटी का काफी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed