{"_id":"68ed49a8ee4a8f40ff063277","slug":"child-hit-by-car-road-blocked-for-one-and-a-half-hours-in-protest-mau-news-c-295-1-mau1001-134916-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्चे को कार ने मारी टक्कर, विरोध में डेढ़ घंटे सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्चे को कार ने मारी टक्कर, विरोध में डेढ़ घंटे सड़क जाम
विज्ञापन
मधुबन के गंगऊपुर चट्टी पर बेकाबू कार द्वारा सड़क पार कर रहे बालक को टक्कर मारने की घटना के बाद
मधुबन। थाना क्षेत्र के गंगऊपुर चट्टी पर सोमवार सुबह 10 बजे बेकाबू अर्टिगा कार ने सड़क पार कर रहे बालक को टक्कर मार दी। उधर हादसे के बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने दुबारी-मधुबन सड़क पर जाम लगा दिया। जाम डेढ़ घंटे तक लगाया। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को हटाया।
नाराज ग्रामीणों ने बताया कि ब्रेकर नहीं होने के चलते यहां आए दिन हादसा होता रहता है, कई बार अवगत कराने के बाद भी अब तक ध्यान नहीं दिया गया। उधर, जाम की सूचना पर एसडीएम मधुबन खुद घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए ब्रेकर बनाने और जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
मधुबन के गंगऊपुर निवासी 10 वर्षीय अंगद का घर सड़क किनारे है। सोमवार सुबह वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इस बीच मधुबन से दुबारी जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने अंगद को टक्कर मार दी, इसमें वह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आनन फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दुर्घटना से नाराज लोगों ने मधुबन-दुबारी मार्ग को जाम कर दिया। 100 से ज्यादा लोगों के जमावड़े के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गईं, सूचना मिलने पर एसडीएम राजेश अग्रवाल मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह और पुलिस फोर्स के साथ खुद गंगऊपुर पहुंचे और परिजनों ने पहले जाम हटाने की मांग की। आश्वासन दिया कि भविष्य में दुबारा हादसा न हो उसके लिए गंगऊपुर चट्टी पर ब्रेकर बनाया जाएगा, जिससे खुद बे खुद वाहनों की रफ्तार धीमी होगी। साथ ही इस घटना में शामिल आरोपी चालक की तलाश कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।