फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Child dies in womb, ANM accused of negligence

गर्भ में बच्चे की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Child dies in womb, ANM accused of negligence
जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला शनिवार की रात का है, स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव पर एएनएम की लापरवाही के कारण गर्भ में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार सबरहद विरैचा निवासिनी मीना वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह अपनी पुत्री नितिका वर्मा को शनिवार की रात 10 बजे बड़रांव ब्लाक स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई थी। आरोप लगाया कि वहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने पुत्री को छह इंजेक्शन लगाया। उसके बाद अचानक रात 12 बजे उन्होंने कहा कि वह डिलीवरी नहीं करा सकती। बताया कि एनएनएम ने बेटी को किसी अन्य अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन कराने को कहा। कई घंटे तक उनकी पुत्री प्रसव पीड़ा से परेशान रही। बताया कि बड़हलगंज में एक अस्पताल में उनकी पुत्री ने मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि एएनएम की लापरवाही से बेटी के गर्भ में बच्चे की मौत हुई है। सीएमओ डा. एसएन दुबे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed