फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Security Commissioner of North Eastern Railway inspected Indara Junction

Mau News: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया इंदारा जंक्शन का निरीक्षण

Fri, 19 May 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Security Commissioner of North Eastern Railway inspected Indara Junction
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंदारा जंक्शन का निरीक्षण किया। साथ ही आरपीएफ बैरक का भी जायजा लिया। सुरक्षा सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे पहंुचे। उन्होंने आरपीएफ के जवानों से पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने के लिए कहा। कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ संवेदना जरूरी है। जवानों की ड्यूटी को ट्रेन स्कार्ट के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि यात्रा और संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। स्कार्ट के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिला यात्रियों को सुरक्षा के प्रति सचेत करने के साथ ही यात्रा के दौरान निगरानी रखी जाए। इसके अलावा चेनपुलिंग की घटना रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि ट्रेनों के समय बाध्यता में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

कहा कि जनसंपर्क बढ़ाएं। ट्रैक के आसपास जितने गांव हैं सभी गांव के प्रधानों के संपर्क में रहें। इंदारा रेलवे स्टेशन पर कोयले व सीमेंट का रैक आता है तो उसकी जानकारी लीजिए कि कहां से आ रहा है। इससे कोयला की चोरी रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मऊ, अमित कुमार राय प्रभारी निरीक्षक सीआईबी, उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, चौकी प्रभारी इंदारा एचएन तिवारी, विनोद कुमार उपाध्याय इंटेलिजेंस मऊ, सुनील यादव, एसपी भारती, जसवंत सिंह, चन्द्रमा यादव, मोहम्मद अली आदि उपस्थित रहे।


मुख्य गेट पर अतिक्रमण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
इंदारा। क्षेत्र के श्यामनारायण राम ने इंदारा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वारा पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि अतिक्रमण को हटाया जाए। जब आला अधिकारियों को दौरा होता है तो रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटवा दिया जाता है। जैसे ही अधिकारी चले जाते हैं अतिक्रमण करने वाले फिर से इंदारा रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर काबिज हो जाते हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed