{"_id":"6579fc7f3359e8cf7e087494","slug":"chief-secretary-asked-students-the-names-of-new-chief-ministers-of-three-states-mau-news-c-295-1-svns1028-6263-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुख्य सचिव ने छात्र-छात्राओं से पूछे तीन राज्याें के नए मुख्यमंत्रियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुख्य सचिव ने छात्र-छात्राओं से पूछे तीन राज्याें के नए मुख्यमंत्रियों के नाम
विज्ञापन
मधुबन/फतहपुरमंडाव। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र अपने पैतृक गांव पहाड़ीपुर प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को शहीद स्मारक कटघरा शंकर पर सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। वहीं, गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज मारुफपुर पहुंचकर मुख्य सचिव ने छात्र-छात्राओं से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के नए मुख्यमंत्रियों के नाम पूछे। साथ प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्य सचिव के पहल के बाद लाखों की लागत से शहीद स्मारक का सुंदरीकरण कार्य पूर्ण हुआ । शहीद स्मारक पहुंचे दुर्गाशंकर मिश्र ने अगस्त क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहीदों के स्मृतियों में लगे शिलापट्ट से लिखाई नदारद थी। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही श्लोगन और शहीद स्तंभ पर लगाए गए प्रदेश सरकार के प्रतीक चिह्न को हाईलाइट करने का निर्देश दिया। साथ ही शहीद स्तंभ पर पंच प्रण, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को लिखने को कहा।
इसके बाद मुख्य सचिव ने मधुबन के स्वतंत्रता सेनानी भवन का अवलोकन किया। गांधी इंटरमीडिएट कालेज मारुफपुर पहुंचे, जहां 12वीं के छात्र प्रेमचंद को एथलेटिक्स और विशाल गोड को फुटबॉल में प्रदेश स्तर में प्रतिभाग करने पर स्मृति चिह्न देकर हौसला बढ़ाया। हाईस्कूल में पवन मद्देशिया को भी सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्रियों के नाम पूछे। इस अवसर पर प्रबंधक अमर नाथ मिश्रा, जिला विधालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार चौहान, सीओ अभय कुमार सिंह, बीडीओ दिवाकर सिंह, डॉ.राजीव कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मधुबन रविंद्र कुमार राय,रामपुर एसओ श्यामशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।