फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Minister's Child Service Scheme funds now directly into children's accounts.

Mau News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की धनराशि अब सीधे बच्चों के खाते में

Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Child Service Scheme funds now directly into children's accounts.
मऊ। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) के तहत लाभार्थी बच्चों को दी जाने वाली धनराशि अब सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये भेजी जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि माता-पिता या अभिभावकों को बच्चे का बैंक खाता खुलवाना होगा। यदि बालक छोटा है, तो खाता खुलवाते समय उसका नाम प्राथमिक धारक के रूप में दर्ज कराना आवश्यक है। योजना की धनराशि हर हाल में बालक के आधार लिंक खाते में ही अंतरित की जाएगी। श्वेता त्रिपाठी ने सभी संरक्षकों से अपील की है। उन्हें अपने बच्चों के बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति तीन दिन के भीतर जिला प्रोबेशन कार्यालय, मऊ के कक्ष संख्या-45 में जमा करनी होगी। इससे योजना की धनराशि समय पर लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed