{"_id":"66d8b14cbf4cabb36f02fbf4","slug":"cheating-of-rs-112-lakh-in-the-name-of-exorcism-accused-caught-mau-news-c-295-1-mau1003-117344-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भूत प्रेत भगाने के नाम पर 1.12 लाख की ठगी, आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भूत प्रेत भगाने के नाम पर 1.12 लाख की ठगी, आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी विश्वनाथपुर में बुधवार की सुबह झाड़-फूंक के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक ठग को धर दबोचा। इसे लेकर काफी देर तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ठगी के आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र उसरी विश्वनाथपुर गांव में बीते दो वर्षो से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने और झाड़ फूंक के नाम पर आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी चंद्रिका (30) पुत्र सुरेंद्र अक्सर गांव में आता जाता था।
जहां ग्रामीणों को अपने झांसे में लेकर आधा दर्जन घरों को निशाना बनाकर झाड़-फूंक करने लगा। गांव के ही तीन ग्रामीणों मुकेश पुत्र सुरेंद्र से भूत प्रेत भगाने के नाम पर पचास हजार व अन्य सामान भोला पुत्र राम अजोर से 52 हजार रुपये व अन्य सामान व फूलचंद पुत्र बल्ली से दस हजार रुपये झांसे में लेकर वसूल लिया। लगभग तीन महीने से अपने झांसे में लेकर बीमारियां भगाने व भूत प्रेत भगाने के नाम पर ग्रामीणों को डरा धमका रहा था।
बीमार ग्रामीणों की स्थिति जस की तस बनी रही। बुधवार की अल सुबह ग्रामीणों ने ठगी करने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों से घिरा देख ठग पहले तो रौब झाड़ना शुरू किया।ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा होते ही ग्रामीणों ने ठग को पकड़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ठगी के आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी है।