फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CHC, Ph.C. does not contain anti-vennum

सीएचसी, पीएचसी में एंटी वेनम नहीं

Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
mau
mau Updated Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
CHC, Ph.C. does not contain anti-vennum
इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो
 बरसात का मौसम लोगों के लिए आफत से कम नहीं है। बारिश से एक जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहता हैं। वहीं सांप के काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। लेकिन ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल में सांप काटे का इंजेक्शन एंटी वेनम का न होना लोगों को परेशान किए है। जिले के सीएचसी और पीएचसी स्तर के अस्पतालों में यह इंजेक्शन गायब है। इससे मरीजों को यह बाजार से खरीदना पड़ रहा या फिर प्राइवेट अस्पताल की शरण में जाना पड़ रहा। जबकि अस्पताल के प्रभारियों द्वारा एंटी स्नेक वेनम की डिमांड के बाद भी इसे उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।   
विज्ञापन


   जिले के 24 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सदर अस्पताल, ब्लाक में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो ग्रामीण क्षेत्रों में 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। लेकिन जिले के परदहा सीएचसी, चिरैयाकोट, अदरी, कुर्थीजाफरपुर, मेमडार, अमिला, सुल्तानपुर, रसूलपुर, सूरजपुर और चकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक माह से एंटी स्नेक वेनम नहीं हैं। ऐसे में सांप के काटे हुए मरीजों को डाक्टर सदर अस्पताल रेफर कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो पीएचसी स्तर के अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम खत्म हो गई है। परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. डीके सिंह का कहना हैं कि पिछले एक माह से अस्पताल में एंटीवेनम नहीं हैं। कई बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं। सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार हर माह 4 से 5 मामले सर्पदंश के आते हैं, लेकिन बरसात में यह आंकड़ा 10 मरीजों तक पहुंच जाता हैं। इनमें ज्यादा मरीज मधुबन तहसील और दोहरीघाट ब्लाक के होते हैं।  
विज्ञापन


कोट
 एंटी स्नेक वेनम कई अस्पतालों में उपलब्ध है। जहां उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द ही भेजी जाएगी।
डा. सतीशचंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी        

इनसेट
छह मरीज पहुंच चुके है जिला अस्पताल
मऊ। सर्पदंश से 15 जुलाई तक छह मरीज सदर अस्पताल में आ चुके हैं। इसमें एक की मौत हो चुकी है। सराय लंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी सत्यम राजभर (55) पुत्र स्व. पतिराम राजभर को छह जुलाई की शाम खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने काट दिया। परिजन उसे परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन इंजेक्शन न होने के चलते सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं एक जुलाई को  नसोपुर गांव निवासी बुच्चन (12) को सर्प ने डस दिया। सात जुलाई को अलीनगर निवासी फौजदार पुत्र झनकु राम को सर्प ने डस लिया था। हांलाकि उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed