फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Changing answer sheets will not be easy for copycats

नकलमाफियाओं के लिए आसान नहीं होगा उत्तरपुस्तिकाएं बदलना

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Changing answer sheets will not be easy for copycats
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल माफियाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं बदलना आसान नहीं होगा। बोर्ड परीक्षा में इस बार और कड़ाई रहेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कापियों पर कोड अंकित कराने की व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मिलने वाली कापियों पर अलग-अलग कोड अंकित होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर भी लगेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी की कवायद तेज हो गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 44,056 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 35,581 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले के 126 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की ऑनलाइन सूची जारी की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने की शिकायत परीक्षाओं में शासन तक पहुंचती है, इस पर एसटीएफ को लगाकर शासन ने माफियाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पिछली परीक्षाओं में कोड व्यवस्था से नकल रोकने का प्रयास सफल रहा। इससे इसे इस बार की परीक्षा में भी लागू किया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारी में विभाग जुटा है। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए स्कूलों में मुकम्मल व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार की परीक्षा में वायस रिकार्डर से नकल तो कोड से उत्तर पुस्तिकाओं की हेराफेरी रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, रजिस्टर में रोल नंबर उत्तरपुस्तिका के कोड के साथ अंकित किया जाएगा। इससे किसी संदेह की स्थिति में रजिस्टर से मिलान कर गड़बड़ी पकड़ी जा सकेगी। कोडिग व्यवस्था से उत्तरपुस्तिका को बदलना संभव नहीं होगा। नकल पर अंकुश लगाने के लिए परिषद इससे पहले हर एक परीक्षा केंद्र के कमरों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर चुका है। इस बार दो सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक कक्ष में लगाए जाएंगे। मकसद यह कि एक के खराब होने पर दूसरा चालू रहेगा। कोड अंकित उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों में भेजी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर कोड अंकित होगा। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वायस रिकार्डर लगाए जाएंगे।

‘ए’ और ‘बी’ कापियों के पन्ने पर भी होगा कोड
मऊ। वायस रिकार्डर व कोड की मदद से इस बार भी माफियाओं तथा नकलचियों की कमर टूटेगी। ‘ए’ और ‘बी’ उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर कोड लिखा होगा। क्रम संख्या के अनुसार कापियां केंद्रों में पहुंचेंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed