फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Change in weather, sky full of clouds:

मौसम में बदलाव, बादलों से पटा रहा आसमान:

Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, sky full of clouds:
बुधवार की रात ठंड के बीच नगर के सदर चौक पर अलाव तापते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। बर्फीली हवा ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर गलन बढ़ा दी। ऐसे में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम को कोहरा होने से ठंड और बढ़ गई। बृहस्पतिवार को तड़के से ही बर्फीली हवा के चलते लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह सात बजे तक सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन आते जाते देखे गए। सन्नाटा की स्थिति रही। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बर्फीले पहाड़ों से आने वाली हवाओं के प्रकोप से ठंड बढ़ गई है। जिले मे हिल स्टेशन जैसी ठंडी पड़ रही है। सुबह में धूप न होने व बर्फीली हवा चलने से काफी ठंडी रही। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड अधिक होने से लोग देर तक घरो में दुबके रहे। जो लोग बिस्तर से भी निकले काफी देर तक अलाव के पास जमे रहे। मवेशियों को भी लोगों ने अलाव जला कर गर्मी दी। लगभग 11 बजे धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत तो मिली। लेकिन बर्फीली हवा चलने के चलते धूप का असर नहीं हो रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 57 प्रतिशत रही। जबकि 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed