फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Change in the weather, the sky is full of fog

मौसम में बदलाव, कोहरे से पटा रहा आसमान

Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Change in the weather, the sky is full of fog
मऊ। सोमवार को तड़के से ही आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। रोडवेज तथा रेलवे प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्री कांपते नजर आए। शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि रात को पारा और लुढ़क गया तो लोगों की रोजमर्रा जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई। रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस बीच आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग अपने घरों से देर से निकले। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। शीतलहर के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed