{"_id":"6a0f521c6269a1d73d0d0444","slug":"chadar-poshida-was-performed-at-the-tomb-of-makhdoom-baba-in-dohrighat-mau-news-c-295-1-mau1002-145857-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोहरीघाट में मखदूम बाबा की मजार पर हुई चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोहरीघाट में मखदूम बाबा की मजार पर हुई चादरपोशी
विज्ञापन
दोहरीघाट में मकदूम बाबा के मजार पर सलाना उर्स में शामिल होकर चादरपोशी करने जाते अकीदतमंद।
दोहरीघाट कस्बे में शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे को लेकर अफजल जाफरी और बाबा शाह आलम खान के नेतृत्व में सालाना उर्स मुकद्दस चौकी हजरत मखदूम समनानी (रहमतुल्लाह अलैह) के अवसर पर बृहस्पतिवार को 20वां जुलूस निकाला गया।
जुलूस में दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए और मखदूम बाबा की मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट रोड पर स्थित मखदूम बाबा साहब का सालाना उर्स जुलूस दिन में 10 बजे निकला।
जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मजार पर चादरपोशी के बाद बाबा शाह आलम ने कहा कि पूरे विश्व में शांति, अमन-चैन व आपसी भाईचारा कायम करने के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
मान्यता है कि किसी भी धर्म के लोग यदि चादरपोशी करते हैं तो उनकी मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। इस दौरान अफजल जाफरी, बाबा शाह आलम खान, अव्वल जाफरी, आदिल आफताब, महबूब जाफरी, जावेद अख्तर, गुलाबचंद गुप्त, मनोज कुमार, राजू, जम्मू यादव, राकेश गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।