फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Certificates demonstrating

प्रमाण पत्र के लिए खरवारों का प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 30 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Certificates demonstrating
सदर तहसील परिसर में मंगलवार को प्रादेशिक खरवार सभा के तत्वावधान में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र वितरित करने की मांग को लेकर खरवार जाति के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने मांगों के बाबत एसडीएम सदर आरडी पांडेय को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रादेशिक खरवार सभा के प्रदेश सचिव उमाशंकर खरवार ने कहा कि जिस प्रकार से जिले में  खरवार बिरादरी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। यह कत्तई बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहले खरवार बिरादरी के लोगों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाया गया। लेकिन अब ऐसा नही हो रहा है।
विज्ञापन



कहीं यह साजिश के चलते तो नही हो रहा है। जिलाध्यक्ष केशव खरवार ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के लिए लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


लेकिन जिला प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंग रहा है। ऐसे में आम आदमी करे तो क्या करे। जिला महामंत्री मुन्ना खरवार ने कहा कि जब तक खरवार जाति का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र वितरित नही हो जाति चैन की सांस नही ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने चेतावनी दी की अगर जल्द ही जाति प्रमाण पत्र निर्गत नही हुआ तो चक्काजाम और प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के अंत में एसडीएम सदर आरडी पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य रुप से नरेंद्र खरवार, शिवशंकर, चन्द्रशेखर, शिवानंद, धनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed