फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central bar election - 1034 voters will decide the fate of 22 contesting candidates

सेंट्रल बार का चुनाव- 1034 मतदाता करेंगे चुनाव लड रहे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Central bar election - 1034 voters will decide the fate of 22 contesting candidates
मऊ । सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान के लिए 1034 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है, जो अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए चुनाव लड रहे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। मतदान संघ के पुस्तकालय भवन मे पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। मतदान के लिए पुस्तकालय भवन मे दो बूथ और 14 मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान के समय सभी मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी युक्त परिचर पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव मे कोई भी अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेगा। मतदान को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव व चुनाव अधिकारी एकबाल अहमद ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान के लिए संघ के पुस्तकालय भवन मे दो बूथ और 14 मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान पूर्वाह्न 10 बजे से शुरु होगा जो अपराह्न चार बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कुल 1034 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। मतदान के समय कोई भी अधिवक्ता मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। पुस्तकालय भवन के अंदर मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर एक पर क्रमांक 01 से लेकर 516 तक तथा बूथ दो पर क्रमांक 517 से लेकर 1034 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के समय सभी मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और चुनाव अधिकारी एकबाल अहमद ने बताया कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभूशरण श्रीवास्तव, सैयद सादिक के अलावा जकी अहमद, राकेश वर्मा, रामविलास शर्मा, श्यामसुंदर, शिवाजी, राजेंद्र, अशोक, नंदू, खूबलाल को चुनाव कमेटी में शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। कचहरी परिसर और पुस्तकालय भवन के आसपास शहर कोतवाल, थानाध्यक्ष सरायलखंसी, दक्षिण टोला के अलावा पुलिस और पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed