फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebration of Independence Freedom in Government Offices

सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मना आजादी का पर्व

Thu, 17 Aug 2017 12:41 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 17 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Independence Freedom in Government Offices
ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार।
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही स्कूल के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात आयोजित  गोष्ठी में जनपद के 12 व्यक्तियों के मंड़ी हिमांचल प्रदेश में मौत होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।    
विज्ञापन

    भारत की स्वतंत्रता की 71वीं वर्षगाठ पर कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में  ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात आयोजित  गोष्ठी को जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस स्वतंत्रता को हम महसूस कर रहें हैं उन्हे प्राप्त करने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूत दी है। तब हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई है अत: हमें उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए हमेशा यह ध्यान देना चाहिए कि हम अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करें और प्रत्येक व्यक्ति को यही करना चाहिए।            अपर जिलाधिकारी मनीलाल ने  शहीदों के बलिदान का जिक्र किय। गोष्ठी को मुख्य राजस्व अधिकारी, बीबी चौरसिया, प्रमोद पांडेय आदि ने संबोधित किया।  संचालन अपर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कैलाश वर्मा ने किया। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत् पश्चात् विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद विकास भवन के सभाकक्ष में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी द्वारा भारत की आजादी कैसे मिली विषय पर विस्तारपूर्वक बताया गया इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आदि ने संबोधित किया।         
विज्ञापन
विज्ञापन

सांयकाल नगरपालिका के कम्युनिटी हाल में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात देशभक्ति पर विभिन्न नाटक, नृत्य, कविता के माध्यम से बच्चों ने रंग बिखेरे इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रहजनियां के बच्चे प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज मऊ के बच्चे द्वितीय स्थान तथा सोनीधापा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चे तथा स्कूलों  को जिलाधिकारी द्वारा मेडल तथा ट्राफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल, नगर मजिस्ट्रेट, बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों पर मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख निति सिह ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनुराग राय,पूर्व प्रमुख अरुण सिह सहित ब्लाक के कर्मचारीगण मौजूद रहे।कोपागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर कार्यालयाध्यक्षों ने तिरंगा फहराया। इंदारा संवाददाता के अनुसार  अदरी नगर पंचायत पर चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। दुबारी संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस चौकी पर झंडा फहराया गया।  
घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील के प्रांगण में उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा ने ध्वजा रोहण किया।इस अवसर पर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता,एन टी सर्वेश सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता,राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया।इसके बाद गार्ड सलामी दी गई।नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी वी के शर्मा ने ध्वजारोहण किया।किसान सहकारी चीनी मिल में जी एम के एम सिंह ने ध्वजारोहण किया।बोझी चौकी पर उपनिरीक्षक संतोष तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पूर्ति कार्यालय पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया।ग्रामीण बैंक घोसी,भारतीय स्टेट बैंक घोसी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पर अधीक्षक डॉ एस एन आर्या ने ध्वजारोहण किया। मधुबन सवांददाता के अनुसार क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम काफी फीकी रही।अलसुबह से ही हो रही बारिश ने प्रभातफेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमो में खलल डाली।बावजूद इसके गैर सरकारी संगठनो, विद्यालयों,आदि में झंडा फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया।तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र,थाने पर रामकृष्ण द्विवेदी,विकास खंड पर शास्त्रीजी दुबे ने झंडा रोहण किया। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कर्यालय पर अधिशासी अधिकारी दुक्खी सिंह, तहसील पर उपजिलाधिकारी अनूप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय और कोतवाली परिसर में सीओ अनिल कुमार ,खंड विकास परिसर में बीडीओ हरिवंश सहाय ने झंडारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया। इसके आलावा अन्य सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों और अस्पतालों पर भी तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र क  सरकारी एवं गैर संस्थाओ मे झंडा फहराया गया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर व्लाक प्रमुख राजू राय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. फैजान अहमद, थाने पर थानाध्यक्ष राजेश यादव, नगर पंचायत कार्यालय पर झंडा रोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed