फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   celebrating holi festival

रंगों में सराबोर रहे खूब खेली होली

Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
celebrating holi festival
सहादतपुरा में होली खेलती किशोरियां।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष भी होली से जुड़ी परंपराएं परंपरागत रूप से निभाई गई। होली की खुमार से सरोबार लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाए। इस मौके पर जहां लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली,  वहीं रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। साथ ही मिर्जाहादीपुरा चौक से होली खेलनेे वालों का जुलूूस भी निकला। वही हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मुस्लिम इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


होली पर्व का उल्लास ज्यादतर बच्चों और नौजवानों में होली का उत्साह अधिक नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए खड़े बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। वहीं गृहिणियों ने तरह तरह के पकवान भी तैयार किया। होली के अवसर पर सर्वाधिक उल्लास नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान, ढेकुलियाघाट जैसे स्थानों पर नजर आई। जहां एक-दूसरे को रंग लगाने के अलावा अधिकांश युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। इस मौके पर जोगीरे की भी जबरदस्त धूम रही।
विज्ञापन


शाम के समय संस्कृत पाठशाला मोड़ से इस बार भी परंपरागत रूप से  राधा-कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया। इस बीच लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल और फूलों की होली खेलने की पुरातन परंपरा को बखूबी निभाया। साथ ही परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाई गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस के इस मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह राधा-कृष्ण का स्वागत किया। जुलूस के आयोजन में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और सीआरपीएफ के जवान भारी मात्रा में डंटे रहे। वहीं जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस के आयोजन को सकुशल संपन्न कराया। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला। ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ। देर शाम मुस्लिम इंटर कालेज में शाम के होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed