{"_id":"577d4af24f1c1b446c7f9ddd","slug":"celebrated-the-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शियाओं ने मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शियाओं ने मनाई ईद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उल फित्र का पर्व बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शिया मुसलमानों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर नगर के अस्तुपुरा तथा मलिकटोला समेत ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत से ईद की नमाज अदा की। पूरे दिन लोगों के मिलने मिलाने और दावतों का दौर जारी रहा।
पाक रमजान के महीने की समाप्ति के साथ ही बुधवावर को शिया मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व को परंपरागत रूप से मनाया। इस बीच चारों तरफ खुशियों का ही माहौल रहा। महिलाओं ने इस दिन अपने घरों में तरह-तरह का पकवान तैयार किया और घर पर ईद की मुबारकबाद देने आने वाले आगंतुकों की जमकर मेहमाननवाजी की।
लोगों ने उम्मीद जताई की हमेशा की तरह इस बार भी ईद पर्व का जश्न कई दिनों तक चलेगा। इससे पूर्व सुबह के समय नगर के मलिकटोला, अस्तुपुरा सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिया समुदाय के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। सुरक्षा बलों को नगर मेें प्रमुख रूप से सदर चौक,संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, शाही कटरा,मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में शिया मुसलमानों द्वारा बुधवार की सुबह ईद की नमाज धार्मिक रीतिरिवाज के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। ईद की नमाज को संपन्न कराने के लिए आला प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहे।
घोसी नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिया सदर इमामबाड़ा पर इमाम मौलाना मोहम्मद मेहदी हुसैनी की उपस्थिति में हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा किया।इसी तरह से बड़ागांव बाजार में हैदरी मस्जिद में मौलाना नसिमुल हसन के उपस्थिति में ,जाफरी मस्जिद में मौलाना मो. अली की उपस्थिति में तथा मस्जिद जहरा में मौलाना मो.गरीबुलहसन की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की।