{"_id":"5c3cc5a3bdec2273a0324637","slug":"celebrated-makar-sankranti-festival-events-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया मकर संक्रांति पर्व, हुईं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया मकर संक्रांति पर्व, हुईं प्रतियोगिताएं
Mon, 14 Jan 2019 10:53 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
नगर के सिंधी कालोनी में लोहड़ी पर्व से संबंधित पूजन अर्चन करते सिंधी समाज के लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के सिंधी कालोनी में सिंधी समाज ने लोहड़ी मनाई। इस दौरान आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।नगर के सिंधी कालोनी में लोहड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोग सामूहिक रुप से एकत्र हुए। विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भजन कीर्तन कर ईश्वर से मंगलमय जीवन की प्रार्थना किया।
फतहपुर मंडाव : पहाड़ीपुर खिरिया गांव मे मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। घोसी : औघड़ बाबा की कुटी के प्रांगण में सोमवार को मकर संक्रांति पर मद्देनजर स्व. सूबेदार यादव, जंगी यादव की स्मृति में 53वीं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी डॉ. देवेंद्र यादव तथा पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल खान ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया। 24 से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश कर कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। महिला पहलवान जया घोसी, खुशबू यादव आजमगढ़ की कुश्ती आकर्षण रही। संपन्न कुश्ती में आजमगढ़ की अन्नू कुमारी ने नीबी की नंदनी को चित किया। मुहम्दाबाद के राकेश ने चंद्रपार के राकेश यादव को चित किया।बसियाराम के जनार्दन ने मानिकपुर के गौरव को पराजित किया।भलया के चंद्रदीप ने पकड़ी के मुलायम को चित किया।
बलिया के अजीत ने बड़हलगंज के संगम को पटखनी दिया। सरवा के नंदलाल ने बलिया के हरख को चित किया। सरवां के चंदन ने घोसी के सूरज को पटखनी दिया। इसके अलावा धनंजय बलिया तथा सविंद्र रामबाग, संजय बलिया, अमन भलया ,कल्लू बलिया व बलन्त घोसी की कुश्ती बराबरी पर रही। इस दौरान डॉ. देवेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उधर, नगर के राघोपट्टी स्थित संत निरंकारी सतसंग भवन में मकर संक्राति पर प्रवचन बच्चे लाल चौहान ने प्रवचन किया। कुसुम्हा : मुरादपुर गांव में सोमवार को बाबा सैयद के मजार पर चादरपोशी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।