{"_id":"67b9f37900df990cb50c8074","slug":"celebrate-the-festival-according-to-tradition-district-magistrate-mau-news-c-295-1-mau1001-124471-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरा के अनुसार ही मनाएं त्योहार : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरा के अनुसार ही मनाएं त्योहार : जिलाधिकारी
विज्ञापन
मऊ। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को लेकर जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी नई परंपरा शुरू न करें। परंपरा के अनुसार ही त्योहार मनाएं।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटवाने, जुलूस के दौरान महिला पुलिस कार्मिकों की तैनाती करने, सोशल मीडिया पर नजर रखने, शीतला माता मंदिर के क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने, कावरियों के दृष्टिगत फोर लेन को वन वे करने, बिजली के नीचे तारों को ऊपर करने तथा जर्जर तारों को बदलने सहित अन्य समस्याओं से समिति को अवगत कराया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शिवरात्रि एवं रमजान का महीना कुशल संपन्न होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सदस्यों सहित आयोजकों से भी लाउडस्पीकर की ध्वनि एवं डीजे को लेकर सहयोग करने को कहा तथा गाइडलाइन के अनुसार ही नियंत्रित आवाज में लाउडस्पीकर एवं डीजे का प्रयोग करने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी नई परंपरा के शुरू न करने को भी कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारी पूर्व में ही समस्त मंदिरों एवं जुलूस के मार्ग का निरीक्षण करते हुए सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सभी थानाध्यक्षों को जुलूस के रास्तों का पैदल ही निरीक्षण करने को कहा जिससे वास्तविक स्थिति से अवगत हो सके। उन्होंने आयोजकों से अपील भी की संभव हो तो मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दें जिससे निगरानी में सहूलियत होगी।