{"_id":"60dcb0918ebc3ebb4f290380","slug":"cdo-did-surprise-inspection-of-chc-ranipur-mau-news-vns5979023176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सीएचसी रानीपुर का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सीएचसी रानीपुर का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (मऊ)। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही कमियों को ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटी है, ऐसे में सीएचसी रानीपुर जिसे एमएलसी एके शर्मा ने गोद लिया है, इसके चलते जिले के आलाधिकारियों की नजर इस सीएचसी पर रहती है।
इसी क्रम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर अचानक पहुंचे। सीडीओ के अचानक आने पर वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि अस्पताल पहुंचने के साथ सीडीओ ने वहां सफाई व्यवस्था के साथ साथ अस्पताल में मौजूद आक्सीजन सहित अन्य संसाधनों की जांच पड़ताल किया। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई स्थान पर प्लास्टर टूटा मिला, इसके अलावा सफाई का अभाव था,इस पर प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी को कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया। हिदायत दी गई कि अगले निरीक्षण में ये कमियां ने मिले।