फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CDO angry over slow progress of vaccination in Pardahan

Mau News: परदहां में टीकाकरण की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज

Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
CDO angry over slow progress of vaccination in Pardahan
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। सीडीओ ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के भुगतान, लाभार्थियों द्वारा समय से खाता नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र को जमा न करने के कारण भुगतान में समस्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

टीकाकरण की समीक्षा के दौरान शहर क्षेत्र एवं विकासखंड परदहा की प्रगति खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा। 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा एवं 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस सेवाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ किए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके यादव ने बताया एंबुलेंस द्वारा शहरी क्षेत्र में 20 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट की निर्धारित समय अवधि पर नहीं पहुंचती है, तो पेनाल्टी भी निर्धारित है।
विज्ञापन

कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने वाले संबंधित चिकित्सक को दंडात्मक कार्रवाई करते हुए शासन को भी अवगत कराने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नंदकुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed