{"_id":"5cf6ba6bbdec22076c4ee719","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Wed, 05 Jun 2019 12:07 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों और स्टाफ के कामकाज पर नजर रखने के लिए जीआरपी ने एक और नई पहल की है। जीआरपी थाने में दो सीसीटीवी कैमरे भेजे गए हैं, जिन्हें थाने और आसपास स्थित स्टेशन पर लगाए जाने की योजना है।
इससे उम्मीद जताई जा रही है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी, जो कैमरे लगाए जाएंगे, उनकी मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रुम भी खोला जाएगा। मऊ स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ के साथ ही जीआरपी थाना भी स्थापित है। प्लेटफार्म तीन पर दाएं की तरफ बने जीआरपी थाने में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि कैमरे लगने से तमाम सहूलियत मिलेंगी। थाने के सिपाही से लेकर एसआई व सिपाही तक कैमरे की निगरानी में रहेंगे तो विभिन्न मामलों में पकड़कर थाने लाए जाने वाले आरोपियों के क्रियाकलापों पर भी निगाह रखी जा सकेगी।
यदि किसी तरह की कोई अड़चन पैदा नहीं हुई तो जल्द ही तीसरी आंख थाने में नजर रहेगी। एसओ के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से विभाग के कामकाज में भी रफ्तार आएगी। वहीं कंट्रोल रुम एसओ के कक्ष में लगाया जाएगा, जहां से वह हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। कैमरे लगने प्लेटफार्मो पर घूमने वाले संदिग्धो पर भी नजर रखी जा सकेगी। उनका दावा है कि कैमरे तो आएं हैं, लेकिन उन्हें कहां लगाया जाएगा, यह निर्देश मिलने के बाद ही पता चलेगा।