फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CCTV cameras will be installed at every shop in Bhiti Bazaar.

Mau News: भीटी बाजार की हर दुकान पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 23 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at every shop in Bhiti Bazaar.
मऊ। नगर के भीटी में शनिवार को व्यापार मंडल भीटी की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के अध्यक्ष अनोखे की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करना रहा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनाेखे ने कहा कि निर्णय लिया गया कि सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था के दृष्टिकोण से भीटी बाजार की प्रत्येक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे किसी भी आपराधिक या अवांछनीय गतिविधि पर लगाम लगाने में प्रशासन को सीधी मदद मिलेगी। इसके अलावा, आने वाले प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर व्यापारियों की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। यह टीम आम जनता की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाकर पूरा सहयोग प्रदान करेगी। बैठक में मुख्य रूप से सतीश कुमार ''गुड्डू'', अभिषेक सिंह, अनिल गुप्ता, गौरव राय, कमलेश पटेल, सुधीर कलावती, राजू बरनवाल, अजय बरनवाल, शेरू गुप्ता, पवन गुप्ता, अविनाश सिंह, अंजनी सिंह, राहुल कांडू, रिक्की विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed