{"_id":"d6129098fe1dea5905e37b075b17b76c","slug":"cbse-made-technical-familiar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की तकनीकी से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की तकनीकी से कराया परिचित
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमृत पब्लिक स्कूल और अमृत मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल के अध्यापकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों को सीबीएसई की नई तकनीकों से परिचित कराया गया।
कार्यशाला में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्किल डेवलपमेंट एंड असेसमेंट के प्रशिक्षक प्रदीप ने अध्यापकों को अध्यापन के प्रभावशाली तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बच्चों को एक जिम्मेदार, राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नागरिक बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यशाला में सीबीएसई की नई शिक्षण तकनीकों को भी बताया। जिसका उपयोग करते हुए शिक्षक छात्रों का उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं।
कार्यशाला के समापन के दौरान अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला का आयोजन शिक्षकों को और अधिक ज्ञान देना है। उन्होंने प्रशिक्षक और सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि इस कार्यशाला से सभी ने काफी कुछ सीखा है।