फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CBSE emphasizes on making education efficient

सीबीएसई का कुशल बनाने की शिक्षा पर बल

Sat, 12 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE emphasizes on making education efficient
मिनहाज अली हैदर खान। प्रिसिंपल सनबीम स्कूल - फोटो : MAU
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को लेकर छात्रों के साथ उनके अभिभावक काफी परेशान हैं। इसको देखते हुए इस बार सीबीएसई ने छात्रों को कुशल बनाने की शिक्षा पर बल दिया। इससे छात्रों के बौद्धिक विकास में मदद मिलेगी। साथ ही इसी प्रारूप को ध्यान में रखते हुए इस बार 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र में कुछ बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

इस बदलाव से विद्यार्थियों के लेखन व बौद्धिक कौशल की जांच करने में आसानी होगी। इसमें छात्रों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे वो इन सवालों को आसानी से समझ कर उसे हल कर सकें। प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने कहा, छात्र अपनी पढ़ाई में थोड़ा बदलाव कर अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। इस बार सभी विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ साथ केस बेस्ड टाइप प्रश्न और रीजनिंग भी पूछे जाएंगे। इसके लिए एनसीईआरटी की किताब को अच्छी तरह से पढ़ें। विषय को फ्रैडली बनाएं, सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करें। लिखने का खूब अभ्यास करें। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर को अच्छी तरह से बार बार दोहराएं। नियमित टाइम टेबल बनाकर पढ़ें। योग करें और अच्छी नींद लें। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पांच साल के सैंपल पेपर्स को जरूर हल करें। पढ़ने के बाद खुद उसका अभ्यास करें। हर दिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई जरूरी है। सीबीएसई की वेबसाइट को नियमित रूप से देखें, उस पर भी छात्रों के काम की चीजें उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed