{"_id":"5ee65d418ebc3e434133862d","slug":"cautious-mau-news-vns5301779185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरने की नहीं, सतर्क रहने की है जरूरत : डॉ. योेगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरने की नहीं, सतर्क रहने की है जरूरत : डॉ. योेगेंद्र
मऊ। कोरोना वायरस एक से दो दिन तक ही सक्रिय रहता है। इसके बाद वह स्वत: कमजोर होकर समाप्त हो जाता है। इससे भयभीत होने की नहीं, अपितु सतर्क रहने की जरूरत है। यह कहना है जिले के वरिष्ठ फिजीशियन डा. योगेंद्र कुमार यादव का। उन्होंने कहा कि डर कर नहीं हिम्मत से इसका सामना किया जा सकता है। डॉ. योगेंद्र ने कहा कि यह वायरस सांस के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो यह कुछ भी नुकसान नहीं कर सकता है। यह वायरस बोलने, छींकने और खांसने से एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। गले मेें एक से दो दिन तक खराश होने के बाद स्वाद और दुर्गंध का पता नहीं चलता है। सांस लेने में तकलीफ के साथ फेफड़ों का प्रभावित करता है। संक्रमित तेज बुखार, खांसी, शरीर और जोड़ों में दर्द से परेशान हो जाता है। बताया कि वायरस स्टील, कांच और मार्बल पर कई दिनों तक सक्रिय रहता है। सांस में तकलीफ और तेज बुखार के बाद यह अधिकतम तीन दिनों में निमोनिया तक पहुंच जाता है। कोरोना वायरस का लक्षण वैसा है जैसा सर्दी जुुकाम और खांसी का होता है। 20 प्रतिशत लोगों में तेज बुखार के साथ दस्त होने के लक्षण पाए जा रहे हैं। हैंड वाशिंग, एक मीटर से अधिक की दूरी और सोशल डिस्टेंसिंग रखना इससे बचाव के बेहतर उपाय हैं। इस समय संक्रमित होने का प्रतिशत दो से तीन है। डा. यादव कहते हैं कि सावधानी बरतें कि किसी के बोलने, छींकने और खांसने की छींटे आप तक न पहुंचने न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।