फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   case registered of man attacked brother-in-law with knife in mau

Mau News: जीजा ने चाकू से किया वार, दहेज न मांगने के लिए समझाने गया था साला; मुकदमा

Tue, 16 Apr 2024 06:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

Mau News: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
case registered of man attacked brother-in-law with knife in mau
आरोपी फरार हो गया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा मुहल्ले में बीती देर शाम अपने जीजा को समझाने गए युवक पर उसके जीजा ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के समय अपनी बहन के कहने के बाद युवक अपने जीजा को लगातार दहेज मांगने से मना करने को पहुंचा था। वहीं, घटना के बाद घायल युवक की बहन ने अपने आरोपी पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा निवासी अंजुमन पुत्री मुमताज अहमद ने बताया कि उसका निकाह परवेज़ आलम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बड़े पुर जिला गाजीपुर के साथ हुई है। निकाह के बाद परवेज़ कोपागंज में पत्नी के साथ रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुमन ने आरोप लगाया है कि पति परवेज़ अक्सर दहेज के लिए रुपये मांगता था। बीते सोमवार की देर शाम जब उसने दुबारा उससे दो लाख रूपये अपने मायके से लाने के लिए दवाब बनाने लगा।जब वह विरोध करने लगा तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उसने अपने भाई महताब को इसकी सूचना देकर बुलवाया।


जब महताब उसके घर पहुंचा और अपने बहनोई परवेज को समझाने का प्रयास किया तो पहले से नाराज और पास में रखे धारदार चाकू से उसने अफताब के चेहरे और गर्दन पर हमला कर गर्दन पर हमला बोल दिया। अफताब की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।

इस संबंध में कोपागंज एसओ शैलेष सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed