फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case on six including two women in the incident of assault

Mau News: मारपीट में घटना में दो महिला समेत छह पर केस

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Case on six including two women in the incident of assault
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गई जिसमें दो महिला समेत तीन को चोट आई। घटना के संबंध में दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मारपीट की पहली घटना रविवार को देर शाम कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा गोपीगंज में हुई। गांव निवासी रेखा चौहान पुत्री रामजतन का आरोप है कि उनके गांव के ही रहने वाले हरेंद्र चौहान का दामाद धर्मेंद्र आए दिन मेरी बहन को फोन कर परेशान करता है और उल्टी सीधी बातें करता है। इस बात की शिकायत करने जब वह हरेंद्र के घर पहुंची तो वाद विवाद के दौरान हरेंद्र उसके पुत्र रविंद्र और घर की दो महिलाओं ने दोनों बहनों को बुरी तरह मारा-पीटा जिसमें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

रेखा की तहरीर पर दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मारपीट की दूसरी घटना रविवार को कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में हुई। गांव निवासी रकीब पुत्र इलियास का कहना है कि बच्चों के विवाद में विपक्षी रशीद और उनके पुत्र खलील ने कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनके सिर और उंगली में गंभीर चोटें आई हैं। रकीब की तहरीर पर विपक्षी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed