फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   case has been registered against the people who broke the statue of the martyr Major in mau

Mau News: शहीद मेजर की प्रतिमा तोड़ने वाले मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Aug 2022 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 Aug 2022 02:21 PM IST
सार

मऊ के मधुबन में शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने घटना के चार दिन बीतने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
case has been registered against the people who broke the statue of the martyr Major in mau
क्षतिग्रस्त शहीद मेजर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थूपुर ग्राम पंचायत में मुख्य द्वार पर स्थापित शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। मनबढ़ों की इस कृत्य की जानकारी होने पर शहीद मेजर के भतीजे ने इस संंबंध में अगले दिन पहुंचकर मधुबन थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के चार दिन बीतने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना में शामिल मनबढ़ पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थुपूर ग्राम पंचायत निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके चाचा शहीद मेजर अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा ग्राम पंचायत में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त की रात मनबढ़ों ने प्रतिमा की नाक और कान को क्षतिग्रस्त कर दिया। अगले दिन सुबह जब प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण करने पहुंचे तो मनबढ़ों के इस कारनामे की जानकारी हुई। इस संबंध में अज्ञात मनबढ़ों को आरोपित करते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी। मधुबन एसओ सौरभ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इसमें शामिल आरोपियों को चिहिन्त करने में जुटी है। शीघ्र ही इस कृत्य में शामिल मनबढ़ पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed