फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against three on court orders

Mau News: न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three on court orders
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चक्जाफरी गांव निवासी एक युवती को मारने-पीटने उसके साथ अश्लील हरकत करने आदि के आरोप में न्यायालय के आदेश पर उक्त गांव निवासी एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ मारने-पीटने और छेड़खानी करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक के अनुसार, चक जाफरी गांव निवासी एक युवती आंचल बीए छात्रा है। युवती का आरोप है कि विगत 7 जुलाई को बरसात का पानी निकालने के लिए उसके परिवार के लोग पटिया लग रहे थे कि इस बीच गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई गोविंद आदि ने एक राय होकर उसके परिवार वालों को बुरी तरह मारा पीटा। जब पीड़ित ने उन्हें मना किया तो हमलावर उसके घर में घुस गए और गंदी नीयत के साथ उसे बुरी तरह मारा पीटा और कपड़े फाड़कर छेड़खानी की।
विज्ञापन

घटना को लेकर जब पीड़ित कोतवाली गई तो उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। मजबूरी में उसने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय ने गांव निवासी रोहित गोविंद समेत तीन के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी छेड़खानी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed