{"_id":"657def31cf1576e9ba0cd8c4","slug":"case-filed-against-three-including-husband-in-dowry-harassment-mau-news-c-295-1-mau1003-6430-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रैकड गांव निवासी युवती का विवाह 7 साल पूर्व हुआ था। शादी के बाद ही दहेज को लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। विगत अगस्त माह में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तब से वह अपने मायके में रह रही है। इस संबंध में पीड़ित महिला की तहरीर पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
रैकड़ गांव निवासी रानी चौहान पुत्री सुभाष चौहान की शादी 1 दिसंबर 2016 को आजमगढ़ जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी चंद्र देव के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि दहेज को लेकर उसके पति चंद्रदेव, जेठानी ममता और जेठ राजेश आए दिन मारपीट करते थे। मायका पक्ष के लोगो ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। रानी चौहान की तहरीर पर उक्त तीन के खिलाफ शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।