{"_id":"68979386c9e604ab1d06d083","slug":"case-filed-against-six-for-breaking-bus-glass-and-beating-the-driver-mau-news-c-295-1-mau1001-131939-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बस का शीशा तोड़ने और चालक को पीटने पर छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बस का शीशा तोड़ने और चालक को पीटने पर छह पर केस
विज्ञापन
दिल्ली से मऊ के बीच चलने वाली निजी बस के चालक को मारपीट कर घायल करने और बस का शीशा तोड़ने की घटना में चालक की शिकायत पर छह अज्ञात आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमे के अनुसार मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र निवासी बस चालक चांद का आरोप है कि दिल्ली से मऊ के बीच चलने वाली निजी बस का चालक है।
शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव के पास बस में सवार एक यात्री को उतारने के दौरान यात्री के जान पहचान वाले पांच से छह लोग बस में घुस गए और बस का शीशा तोड़कर चालक चांद को मारपीट कर घायल कर दिया।
इस घटना में उसका मोबाइल भी गायब हो गया। इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।