फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against seven people who created ruckus

उत्पात मचाने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people who created ruckus
घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के चकरा मनोरथ रसड़ी गांव निवासी सात व्यक्तियों के विरुद्ध महिलाओं से छेड़खानी और घरातियों के घर तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 12 जून की रात की है। गांव गांव में एक लड़की की शादी के लिए मधुबन थाना क्षेत्र के लालनपुर से 12 जून की रात में बरात आई थी। बरात में शामिल लड़कियों एवं औरतों से गांव निवासी रामयादी, हिमांशु चौरसिया, पवनेश, धर्मप्रकाश, रोशन, घूरा और भोला ने छेड़खानी की थी। घराती एवं बराती के मना करने पर छेड़खानी कर रहे युवकों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला करने के साथ ही पथराव भी किया था। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। पथराव से कटरैन एवं अलमारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर बरात में उत्पात मचाने वाले सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed