फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against husband and six others for dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and six others for dowry harassment
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुचाई इनामीपुर निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर बुधवार की सायं पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता रजनी सिंह पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी शादी आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना के गड़ेरूआ गांव निवासी योगेन्द्र सिंह के साथ 22 फरवरी 2019 को हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ मारना-पीटने लगे। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति योगेन्द्र सिंह, ससुर दुर्गविजय सिंह, विजय प्रताप सिंह पुत्र हरी सिंह, सास सरिता देवी, देवर गोलू सिंह व अंचल सिंह के खिलाफ बुधवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed