{"_id":"60e95fb48ebc3eccc73a3c5c","slug":"case-filed-against-four-including-rebel-candidate-in-deadly-attack-on-bjp-candidate-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बागी उम्मीदवार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बागी उम्मीदवार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 10 Jul 2021 02:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:23 PM IST
सार
मऊ जिले में शुक्रवार रात दो स्थानों पर गोलीबारी की घटना हुई थी। एक जगह भाजपा प्रत्याशी को गोली मारी गई तो वहीं दूसरी जगह एक अन्य भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लॉक से भाजपा प्रमुख पद के प्रत्याशी प्रेम शंकर राय पर शुक्रवार देर रात हुए जालनेवा हमले में बागी प्रत्याशी प्रदीप राय सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बड़रांव ब्लॉक प्रमुख की भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार पर हुए हमले में 12 बीडीसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नहर पुलिया के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेम शंकर राय पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना के वक्त प्रेम शंकर राय अपने वाहन से घर लौट रहे थे। गोली प्रत्याशी के बाएं हाथ में गोली लगी थी।
विज्ञापन
इस मामले में शनिवार को घायल प्रत्याशी की तहरीर पर दोहरीघाट पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रदीप राय उर्फ राजू और उनके भाई संदीप राय सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इधर, बड़रांव ब्लॉक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार संतोष राय पर हुए हमले में बड़रांव ब्लॉक के 12 बीडीसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे बोझी मार्ग स्थित पांडेपार सब स्टेशन के निकट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय और उनकी पत्नी बड़रांव ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार संतोष राय को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। हमला तब बोला गया जब वो चुनाव प्रचार के सिलसिले में इनोवा कार से जा रहे थे।