{"_id":"6593143c1fda786931060bba","slug":"case-filed-against-contractor-for-negligence-mau-news-c-295-1-mau1001-7109-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मऊ। बीते माह में दोहरीघाट पंप कैनाल से सिंचाई के लिए बनी नहर में दो स्थानों पर रिसाव से कई किसानों की फसल डूबने से नष्ट हो गई थी। अमर उजाला द्वारा प्रकाशित इस समाचार को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही इस मामले में जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।
इस मामले में बीते 31 दिसंबर को घोसी तहसील के मंडल कुरंगा लेखपाल जसविंदर कुमार ने संबंधित ठेकेदार सतीश कुमार शाही पुत्र स्वर्गीय लल्लन शाही, निवासी सरया, दोहरीघाट के खिलाफ थाना दोहरीघाट में एफआईआर दर्ज कराया गया है। पंप कैनाल से निकली नहर को चालू करने से पूर्व नहर की साफ-सफाई और बांध की मरम्मत का कार्य ठेकेदार सतीश कुमार शाही पुत्र स्वर्गीय लल्लन शाही को मिला था। नहर की साफ सफाई एवं बांध का सही ढंग से मरम्मत न किए जाने के कारण नहर की बांध में रिसाव व बांध टूटने की घटना के कारण लगभग एक हेक्टेयर गेहूं की फसल में जलजमाव हो गया, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस घटना को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। पूरे प्रकरण की जांच के दौरान नहर की ठीक ढंग से साफ-सफाई न होने एवं बांध का ठीक ढंग से मरम्मत न किए जाने के कारण ही बांध टूटने एवं जल रिसाव की स्थिति बनी थी, जिसके कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद इस पूरे प्रकरण में संबंधित ठेकेदार की लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल थाना दोहरीघाट मे संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।