फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against 11 on DM's order

डीएम के आदेश पर 11 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 on DM's order
मऊ। जनपद में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक, डाटा एंट्री आपरेटर के पद के लिए फर्जी अंकपत्र के आधार पर आदेवन करने वाले 11 आवेदकों के विरूद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सभी आवेदन पत्रों में संलग्न अंक पत्रों की तहसील एवं जनपद स्तरीय समिति के निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी के अधीन तैनात अध्यापकों ने आवेदन पत्रों की जांच आनलाइन कराई। जिसमें जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में 11 अभ्यर्थियों ने फर्जी अंक पत्र संलग्न पर आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिसमें विकासखंड मोहम्मदाबाद के अंतर्गत जमीन नरौनी से मुनिता, करहां से नाजनीन बानो, बरडीहा से अनीश यादव, अलाउद्दीनपुर से सोनम, हाफिजपुर से विनीता चौहान, विकासखंड बड़राव के अंतर्गत बोझी से वर्गीश कुमार, रामपुर चक जगरनाथ सोहड़ से प्रतिभा यादव, कनकूडीह गोधना से अखिलेश यादव ने फर्जी अंकपत्र लगाकर आवेदन किया था। वहीं विकासखंड कोपागंज के अंतर्गत ढाढ़ांचवंर से आशा देवी तथा रेशमी, बुढ़ावे अलीनगर से कुमारी अनिता ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर आवेदन किया था। फर्जी अंक पत्र के आधार पर आवेदन करने वाले जिले के कुल 11 आवेदकों के विरूद्ध जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed