फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against seven in the fight

Mau News: मारपीट में सात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case against seven in the fight
स्थानीय थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत नेवादा गोपालपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक ही पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेवादा गोपालपुर निवासी शशांक निगम का आरोप है कि बीते छह तारीख को वह अपने मकान का पक्का निर्माण करा रहे थे। इसी को लेकर विपक्षी हरिओम, ओमप्रकाश पुत्रगण प्रेमचंद, विधिचंद पुत्र विश्वनाथ, सचिन पुत्र रमेश, कलिंदी पत्नी प्रेमचंद, मंगरी पत्नी विधिचंद व रमेश पुत्र बसावन निर्माण कार्य को रोकने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन

इसमें शशांक की मां जीरा देवी, बहन सुनीता, प्रियंका व श्वेता घायल हो गईं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद सभी सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed