{"_id":"5ced83c8bdec2207194b1244","slug":"carefulness-during-menstruation","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहवारी के दौरान बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहवारी के दौरान बरतें सावधानी
Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के एक गांव में ग्लोबल मंेस्ट्रूअल हाइजीन डे पर युवतियों को स्वास्थ्य विभाग की आेर से सेनेटरी नैपकिन बांटे गए।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के गांव एवं कस्बों की किशोरियों, युवतियों तथा महिलाओं को माहवारी के दौरान किए जाने वाले उपायों और सावधानियों से अवगत कराने के लिए ग्लोबल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे जिले के सभी ब्लॉकों के पीएससी, सीएचसी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में चिह्नित किशोरियों को शासन द्वारा नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस मौके पर आरबीएसके टीम फ़तेहपुर मंडाव की डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि माहवारी के समय किशोरियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। एक पैड 4 से 6 घंटे तक इस्तेमाल न करें। पैड को खुले में न फेकें क्योंकि खुले में फेंके जाने से बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। पैड को जमीन में गहरा गाड़ दें या उसको जला दें या कागज में लपेटकर उसका उचित निस्तारण करें। कोपागंज आरबीएसके टीम की डॉ. प्रज्ञा ने किशोरियों को विस्तार से जानकारी दी।
इसी तरह आयोजन के क्रम में मधुबन नगर पंचायत के छपराभंगी में मंगलवार को किशोरी स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तरफ से 10 से 18 वर्ष के किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के उद्देश्य से किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव के अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश में आरबीएसके की टीम के चिकित्सक डा.नौशाद खान ,डा.स्वामीनार, सुनीत सिंह, शैलेश कुमार की संयुक्त टीम ने किशोरियों को सेनेटरी पैड एवं आयरन की नि:शुल्क गोली का वितरण किया। इस दौरान डा.राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के बारे में बताया।