फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cardholders demonstrated for not giving ration by getting thumbs up

अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cardholders demonstrated for not giving ration by getting thumbs up
मऊ। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिलारी भरौली के सैकड़ों पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों ने तीन महीने से अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि भरथिया कादीपुर से संबंद्ध कोटेदार ने उन्हें तीन माह से राशन नहीं दिया गया है। जबकि कोटेदार ने सभी से अंगूठा लगवा लिया है। जिसे लेकर राशन कार्डधारकों ने कोटेदार व आपूर्ति विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। कार्ड धारकों ने चेताया कि अगर अविलंब उन्हें तीन महीने का राशन नहीं मिला तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कोपागंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिलारी भरौली के सैकड़ों पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों का आरोप है कि जून माह में उनके गांव के कोटेदार को निलंबित कर पास के ग्राम भरथिया कादीपुर के कोटेदार घनश्याम सिंह की कोटे की दुकान से संबंद्ध कर दिया गया था। कोटेदार ने सभी पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से जुलाई तथा अगस्त माह का अंगूठा एक साथ लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed