फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car fell into a ditch eight feet below collided with an electric pole

Mau News : आठ फीट नीचे खाई में गिरी कार, बिजली पोल से टकराई, आठ घायल, अफरा तफरी, अस्पताल ले जाया गया

Mon, 24 Feb 2025 11:52 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

प्रयागराज से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आठ फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आठ लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय जनता की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Car fell into a ditch eight feet below collided with an electric pole
खाई में गिरी कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के मधुबन घोसी मुख्य मार्ग के नहर चौक खीरीकोठा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह प्रयागराज कुंभ से आ रही बिहार के मोतीहारी जिले की एक जेलो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार आठ लोग में से तीन लोगो को चोट आई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सको ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव अन्तर्गत नहर चौक के खीरीकोठा मोड़ के समीप बिहार के मोतिहारी जिले की एक जेलो कार प्रयागराज कुंभ मेले से आ रही थी कि सामने से आ रही बस की लाइट से ड्राइवर अनियंत्रित हो गया तथा कार खाई में जा गिरा । जिससे ड्राइवर प्रमोद कुमार 25 ,रंजू कुमारी 36, बिहारी शाह 50 को हल्की चोंट आई।
विज्ञापन


कार में सवार अमोध सिंह, दया शंकर प्रसाद, विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा,अनिल कुमार राजभर ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed