फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car-auto collided head-on, teen dies

आमने-सामने भिड़ी कार-ऑटो, किशोर की मौत

Sat, 21 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Car-auto collided head-on, teen dies
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर सिरसा गांव के पास कार और आटो की टक्कर में क्षति - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के पास शनिवार की दोपहर एक बजे सवारियों से भरी ऑटो तथा सामने से आ रही कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 13 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर एक ऑटो चिरैयाकोट की तरफ आ रहा था। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित सिरसा गांव के पास सामने से आ रही तेज गति कार से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ऑटो सवार अनीस (13) पुत्र रोशन निवासी ग्रामसभा अलीनगर सेंचुई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल प्रजापति 46 निवासी घटीया थाना मेहनगर जिला आजमगढ़, समर सिंह 10 पुत्र विनय सिंह और उसकी मां वंदना सिंह 40 निवासी खानपुर बोहना थाना जहानागंज आजमगढ़, तहसीलदार शर्मा 40 निवासी भेड़ियाधर तथा ऑटो चालक वीरेंद्र यादव के अलावा भानुप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को आटो से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed