{"_id":"674252ba09efc30026092794","slug":"car-and-bike-collide-court-orderly-dies-mau-news-c-295-1-mau1001-120713-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कार और बाइक की टक्कर, कोर्ट के अर्दली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कार और बाइक की टक्कर, कोर्ट के अर्दली की मौत
विज्ञापन
रईसा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। वह मऊ सिविल कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी प्रेमचंद पाल (55) सिविल कोर्ट में अर्दली थे। शुक्रवार की देर शाम वह रोज की तरह अपनी बाइक से मधुबन के एक साथी देवेंद्र पासवान के साथ गांव लौट रहे थे। रईसा गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां प्रेमचंद की पहचान उनके पास मिले आईडी कार्ड से हुई। इसके बाद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रेमचंद पाल की पत्नी का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनके बच्चों में कृष्णा पाल 8वीं कक्षा का छात्र है, जबकि उनकी बेटी निधि पाल स्नातक कर चुकी है और नेहा पाल अभी बीए की पढ़ाई कर रही है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोपागंज थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि राहगीरों से घटना के बारे में जानकारी मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई, दूसरे घायल को रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रेमचंद्र अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए वर की तलाश में जुटे थे। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने अवकाश लिया था।