फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candidates' fate closed in ballot boxes

प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में हुए बंद

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Candidates' fate closed in ballot boxes
मऊ। जनपद के 671 ग्रामपंचायतों के 2130 बूथों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले गए। जिले के नौ ब्लाकों के 13 लाख 71 हजार 672 मतदाताओं में से 63.54 मतदाताओं ने जिला पंचायत ,ग्राम पंचायत ,बीडीसी और ग्राम पंचाय सदस्य पदों के 5536 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान किया। जनपद के 160 अतिसंवदेनशील प्लस बूथों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

आयोग के निर्देशानुसार सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ, इस दौरान कई बूथों पर मतपत्र या फिर मतदान कर्मचारियों के न पहुंचने से कुछ देर से वोटिंग का कार्य शुरु किया गया। इसके चलते शुरु में वोट प्रतिशत कम रहा। लेकिन दोपहर होते होते मतप्रतिशत में सुधार हुआ। इस दौरान देर शाम छह बजे तक तक नौ ब्लाकों को मिलाकर करीब 63.54 फीसदी वोट पड़ा। इस दौरान 34 जिला पंचायत सदस्य, 671 ग्राम प्रधान , 822 बीडीसी और 8409 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मैदान में उतरे 5536 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 824 केंद्रों पर 2130 बूथ बनाए गए थे। जहां 63.54 फीसदी वोटरों ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नौ ब्लाकों के 671 ग्राम पंचायतों के 13 लाख 71 हजार 672 मतदाताओं को अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन सिर्फ 63.54 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग में भाग लिया। दोहरीघाट ब्लाक में सर्वाधिक 29 बूथ अतिसंवदनशील बूथों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। 292 अतिसंवेदनशील बूथों में सबसे अधिक रानीपुर ब्लाक के 61 अतिसंवेदशील बूथों पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी। । जबकि 377 संवदेनशील बूूथों पर सुरक्षा के बेहत इंतजाम किए जाने से बड़ी घटनाएं नहीं हुई। शांतिपूर्वक सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए नौ जोन और 92 सेक्टरों में बंटे जिले में तैनात किए गए अधिकारी पूरे दिन चक्रमण करते नजर आए। इसके बाद भी देर शाम को घोसी ब्लाक के लाखी और बड़राव ब्लाक के बारा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बारा में उपद्रव करने वालों ने पुलिस वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त किए। लेकिन समय रहते पुलिस ने मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन

तैनात रहे साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी
मऊ। जनपद के सभी 2130 बूथों पर साढ़े तीन हजार पीएसी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही चार हजार होमगार्डों और पीआरडी जवानों को बूथों और उनके आस पास लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि पंचायत चुनावों को सकुशल एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस सुरक्षा की पर्याप़्त व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेटजनपद के नौ ब्लाकों के चारों पदों के प्रत्याशियों का ब्लाकवार विवरण
ब्लाक----------- जिला पंचायत-------प्रधान-------बीडीसी--------- ग्राम पंचायत सदस्य
परदहा----------- 3-------------------- 51---------- 77-------------- 667
रानीपुर---------- 5-------------------- 87---------- 102----------- 1097
दोहरीघाट------- 3-------------------- 74---------- 90-------------- 928
मुहम्मदाबाद--- 4-------------------- 83----------- 91------------- 1015
फतेहपुर मंडाव- 4-------------------- 78----------- 98-------------- 946
रतनपुरा-------- 4-------------------- 77----------- 93-------------- 971
कोपागंज------- 4-------------------- 77----------- 101------------- 979
बड़रावं---------- 4-------------------- 72------------ 91-------------- 924
घोसी ------------3-------------------- 72----------- 79--------------- 882
-------------------------------------------------------------------------------
योग ----------- 34------------------- 671---------- 822------------- 8409
-------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed