फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Camps will be organized for disabled children in BRC Ghosi and Pardahan.

Mau News: बीआरसी घोसी और परदहां में दिव्यांग बच्चों के के लिए लगाए जाएंगे कैंप

Thu, 19 Sep 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized for disabled children in BRC Ghosi and Pardahan.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि समेकित शिक्षा के तहत एलिम्को, कानपुर के सहयोग से वर्ष 2024-25 में छह वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के श्रवण दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग और दृष्टि दिव्यांग बालक-बालिकाओं को निशुल्क हियरिंग एड, व्हील चेयर, बैसाखी, ट्राई साइकिल, ब्रेल छड़ी, ब्रेल स्लेट आदि आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप के प्रथम चरण में उपकरण प्रदान करने के लिए बच्चों की पहचान की जाएगी। चिह्नित किए गए बच्चों को दूसरे चरण में आवश्यकतानुसार उपकरण का वितरण किया जाएगा। जांच कैंप की तिथि आठ अक्तूबर 2024 को बीआरसी घोसी पर 125 दिव्यांग बच्चों का, नौ अक्तूबर 2024 को बीआरसी परदहां पर 125 बच्चों का कैंप लगाया जाएगा। कैंप के माध्यम से चिह्नित दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण 19 दिसंबर, 20 दिसंबर को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed