{"_id":"5f8b329d8ebc3e9bee593898","slug":"campaign-investigated-262-homes-13-people-without-connection-mau-news-vns5534578107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 262 घरों की जांच किया, मिले बिना कनेक्शन 13 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में 262 घरों की जांच किया, मिले बिना कनेक्शन 13 लोग
विज्ञापन
मऊ। जिले में शनिवार को भी बिजली चोरी के बाबत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कनेक्शन के 13 लोग बिजली का उपयोग करते मिले। जिनके विरुद्ध विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शनिवार को अधीशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि संस्कृत पाठशाला, बलिया मोड़, भीटी आदि जगह पर 262 घर में बिजली कनेक्शन कि जांच की गई। इसमें 13 लोग बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते मिले। जिस पर उनके विरूद्ध केस दर्ज किया गया। साथ ही साथ बकाएदारों से 14 लाख रुपया राजस्व वसूली की गई। जबकि बकाएदार 114 लोगों का कनेक्शन काटा गया।
इंदारा संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग द्वारा शनिवार को विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर के अधीन गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत टीम ने कसारा, मझवारा, बेला सुल्तानपुर सहित दर्जन भर गांवों में पहुंचकर 62 लोगों कनेक्शन की जांच किया। चेकिंग के दौरान 14 लोगों का विद्युत अधिभार बढ़ाया गया। साथ ही पांच लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान 73850 रुपये विद्युत बकाया की वसूली की गई।
विज्ञापन
वलीदपुर सवांददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहां बाजार में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते मिले। जबकि दस बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटने के साथ-साथ बकाएदारों से एक लाख 25 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान चार लोगों को नया कनेक्शन दिया गया। चिरैयाकोट सवांददाता के अनुसार भीखमपुर गांव में बिजली बिल बकाया, लोड परिवर्तन, बिल संशोधन आदि को लेकर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो घरो का विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही एक लाख सत्तर हजार रूपये बकाया राजस्व की वसूली की ।