फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Came home a few hours ago from Guwahati, dead body found under suspicious circumstances

Mau News: गुवाहाटी से कुछ घंटे पहले घर आया, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Tue, 28 May 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Came home a few hours ago from Guwahati, dead body found under suspicious circumstances
अमिला। घोसी के अमिला नगर पंचायत के चिरैयाडाड़ के सिवान में सोमवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। वह कुछ ही घंटे पहले गुवाहाटी से अपने घर पहुंचा था। पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के बसावनपुर निवासी मयंक कुमार उर्फ मुन्ना (42) पुत्र वासुदेव के रूप में हुई। जो गुवाहाटी से सोमवार सुबह ही घर आया था। मयंक गुवाहाटी में कुली था। सोमवार सुबह ही वो घर पहुंचा था। उसकी पत्नी पति को और पुत्र पुत्रियां काफी खुश थे। परिजनों ने बताया कि सुबह 11 बजे वो शौच के लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। चिरैयाडाड़ में पीपल के पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चों ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां दुलारी देवी, पत्नी सुमन और भाई आलोक का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो पुत्र शुभम, शिवम और वर्ष की पुत्री डोली है। घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed