{"_id":"6a46ab8a478f63650f01e3d9","slug":"cadets-received-firing-training-at-the-ncc-camp-mau-news-c-295-1-svns1028-147929-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स को फायरिंग का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स को फायरिंग का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैंप में प्रशिक्षण लेते कैडेट्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 यूपी गर्ल्स बटालियन, आजमगढ़ के तत्वावधान में स्थानीय कस्बे के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में बृहस्पतिवार को कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान कैडेट्स ने राइफल चलाने की तकनीक, निशाना साधने तथा सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करते हुए दुश्मनों का मुकाबला कैसे किया जाए, इसका भी अभ्यास कराया गया।
उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए कैसे त्वरित निर्णय लें और आत्मरक्षा के गुर अपनाएं। एनसीसी कैंप में कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रतिदिन सुबह पीटी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता अभियान और ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। कैडेट्स को एकता व अनुशासन की भावना के साथ सामाजिक सेवा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
कैंप के कमांडिंग ऑफिसर अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि मुख्य प्रशिक्षक सूबेदार मेजर अनिल जोशी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फायरिंग जैसे प्रशिक्षण से कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में सेना व अन्य सुरक्षा बलों में सेवा के लिए तैयार होती हैं।
प्रशिक्षण में सूबेदार चंद्रमा चौहान, हरे राम सिंह, मनोज कुमार, राना बानो आदि मौजूद रहे।