{"_id":"661821ff4bcb1d466905a1b9","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-mother-dead-in-hospital-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां का निधन, काफी दिनों से चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां का निधन, काफी दिनों से चल रहा था इलाज
Thu, 11 Apr 2024 11:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:28 PM IST
सार
Mau News: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल में अपनी मां के साथ ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष की मांग का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनकी मां जितना देवी का लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
उनकी हालत काफी दिनों से गंभीर भी बताई जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ओमप्रकाश राजभर ने यह जानकरी दी। उन्होंने लिखा- मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही...।
विज्ञापन
मेरी माँ अब इस दुनिया में नहीं रही😭 pic.twitter.com/z98MJTizMB
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) April 11, 2024
विज्ञापन
85 वर्षीय जितना देवी की तबियत खराब होने पर उनका उपचार लखनऊ स्थित अस्तपाल में चल रहा था। इस बात की पुष्टि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने की।
बताया की उनकी दादी को फेफड़े से सम्बंधित समस्या होने पर उपचार किया जा रहा था। निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। जितना देवी के चार बेटे हैं, जिसमे ओमप्रकाश राजभर वर्तमान में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री है। वहीं, उनका नाती घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। ओमप्रकाश की माता के निःधन की सूचना मिलने से जिले में सुभासपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।